• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर बीवी नौकरी करने में सक्षम, तब ‘तलाक’ में नहीं मांग सकती ‘मेंटेनेंस’!

Writer D by Writer D
10/12/2023
in Business
0
Divorce

Divorce

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक की खबरें आपने हाल में पढ़ी होंगी। इसमें नवाज मोदी सिंघानिया ने तलाक के ऐवज में पति की नेटवर्थ का 70% मांगा है जो 8,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम है। खैर ये हुई बड़े लोगों की बात, लेकिन तलाक के मामलों में आम आदमी को भी काफी कुछ झेलना पड़ता है। तलाक के मामलों में जीवनसाथी को मेंटेनेंस देना कई बार एक ही पक्ष पर भारी पड़ता है, लेकिन हाल में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ‘मेंटेनेंस’ (Maintenance) को लेकर बड़ी बात कही है।

हाल में दिल्ली हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान पति-पत्नी के खुद काम करने पर जोर दिया। न्यायमूर्ति वी। कामेश्वर राव और अनूप कुमार मेंदिरत्ता की पीठ ने एक महिला के मेंटेनेंस (Maintenance) के दावे को इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि वह काफी पढ़ी-लिखी थी और खुद काम करने में सक्षम थी। यहां तक कि पति के तलाक का केस फाइल करने से पहले तक काम कर रही थी। कोर्ट ने कहा कि वह नौकरी करने में सक्षम है और खुद की मर्जी से बेरोजगार है। इसे मेंटेनेंस पाने और दूसरे पक्ष के ऊपर फाइनेंशियल बोझ बनाने का कारण नहीं माना जा सकता।

‘बेकारों’ की फौज बनाने के लिए नहीं ‘मेंटेनेंस’ (Maintenance) 

दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में फैमिली कोर्ट के फैसले को बदल दिया। फैमिली कोर्ट ने पत्नी को एक निश्चित गुजाराभत्ता देने की सिफारिश की थी, जिसके बदले में पति ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पत्नी को दिए जाने वाले गुजाराभत्ता की मांग की समीक्षा करते वक्त हाई कोर्ट की खंड पीठ ने ये अहम बात कही।

इसी साल ऐसे ही एक और मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की ही एक पीठ ने कहा था कि हिंदू मैरिज एक्ट की धारा-24 देश में बेकार (Idle) लोगों की फौज खड़ी करने के लिए नहीं है। कानून की ये धारा जेंडर बेस्ड नहीं है। इसे एक दांपत्य जीवन में पति या पत्नी को वित्तीय सहायता देने के लिए जोड़ा गया है। रोजगार या काम करने की गंभीर कोशिश करने के बावजूद पूर्ति नहीं होने की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करना इसकी मूल भावना है।

कोर्ट का कहना था कि इस धारा का मकसद मेंटेनेंस के लिए कानूनी लड़ाई में फंसे रहना और तब तक खाली बैठे रहना नहीं है। वहीं ये एक पक्ष के दूसरे पक्ष से पैसे उगाही करने का जरिया नहीं बन सकती है।

क्या कहता है मेंटेनेंस (Maintenance) का कानून?

भारत में अलग-अलग धर्म के लोगों को अपने रीति-रिवाज के हिसाब से शादी करने की अनुमति है। इसलिए तलाक के प्रावधान भी अलग-अलग हैं। हिंदुओं में शादी की व्यवस्था हिंदू मैरिज एक्ट से गाइड होती है। यहां तलाक की स्थिति में सिर्फ पत्नी को नहीं बल्कि पति को भी मेंटिनेंस या एलिमनी मांगने का हक है। वहीं स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होने वाली शादियों में सिर्फ पत्नी के पास ही मेंटिनेंस या एलिमनी मांगने का अधिकार होता है।

जाति का जहर ही था देश की गुलामी का कारण: योगी

आम तौर पर तलाक के मामलों में पत्नी ही पति से मेंटेनेंस या एलिमनी की मांग करती है। लेकिन तलाक के कुछ मामलों में पुरुष भी अपनी पत्नी से एलिमनी की मांग सकते हैं। किसी रिश्ते के खत्म होने पर पति अपनी पत्नी से तब एलिमनी मांग सकता है, जब उसकी आय का कोई साधन नहीं हो या उसकी आय पत्नी के मुकाबले कम हो। हालांकि ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

Tags: article-24Divorcefamily actmaintenance in divorce
Previous Post

जाति का जहर ही था देश की गुलामी का कारण: योगी

Next Post

नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान का अनुमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

आस्था और अर्थव्यवस्था का प्रतिमान बना महाकुंभ

04/03/2025
Murder

अधिवक्ता की हत्या से बुझ गया परिवार का चिराग, हत्यारोपी ने किया आत्मसर्मपण

19/12/2021
दीपिका पादुकोण Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण पर भड़के फैंस, बोले- एक चुटकी ड्रग्स की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू?

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version