• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सबको मिलकर करने होंगे प्रयास: सीएम धामी

Writer D by Writer D
13/09/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सबको समन्वित प्रयास करने होंगे। बहुत सी संस्थाएं और व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। ये सभी राज्य के विकास के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।

बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें 12 संस्थाओं और 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता की भावना के दृष्टिगत इस वर्ष से ‘एसडीजी एचीवर ट्रॉफी’ प्रदान की जायेगी। इसमें सभी 13 जनपदों के विजेता और उपविजेता घोषित किये जायेंगे।

एसडीजी को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एसडीजी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। इसमें सभी विकासखण्डों, पंचायतों विद्यालयों, जनपदों एवं राज्य स्तर पर कार्यशालाएं, जन जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है। इकोलॉजी और इकोनामी में संतुलन बनाकर विकास जरूरी है। राज्य में सतत विकास लक्ष्य में बेहतर कार्य हो रहे हैं। एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए और प्रयासों की भी उन्होंने जरूरत बताई।

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे अन्य लोग और संस्थाएं भी प्रेरित होंगी। समाज और देश के लिये काम करने वाले व्यक्तियों से मिलकर वे स्वयं प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सतत विकास वह विकास है जो भविष्य की पीढ़ियों की अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है। उत्तराखंड सरकार भी सतत विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के दिए गए मंत्र ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को मूल में रखकर लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

एसडीजी 1 के तहत शून्य गरीबी के लिए गढ़वाल हिल्स को-आरेटिव लि, पौड़ी व जगमोहन सिंह राणा, एसडीजी 2 शून्य भुखमरी के तहत डॉ सुरभि जायसवाल खस्ती कोरंगा, एसडीजी 3 उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के तहत आरोही फाउंडेशन, एसडीजी 4 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के तहत भागीरथी फाउंडेशन, एसडीजी 5 लैंगिक समानता के तहत रचनात्मक महिला मंच एवं डिव-इन-प्रो, एसडीजी 6 साफ पानी एवं स्वच्छता के तहत नौला फाउंडेशन, एसडीजी 8 आर्थिक वृद्धि के तहत उत्तरांचल युवा एवं ग्रामीण विकास केन्द्र चमोली, एसडीजी 9 उद्योग और नवाचार के तहत पिथौरागढ़ की देवकी देवी, एसडीजी 12 उपभोग और उत्पादन के तहत ग्राम पंचायत रायगी, एसडीजी 13 जलवायु परिवर्तन के तहत एग्री-नेट फूड्स एण्ड बेव्रेज प्रा लि एवं जगदीश सिंह नेगी शिप्रा कल्याण समिति, नैनीताल, एसडीजी 15 भूमि पर जीवन के तहत चंदन सिंह नयाल एवं एसडीजी 16 शांति और न्याय के तहत दर्पण समिति एवं कार्ड संस्था को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव एवं ज्यूरी के अध्यक्ष एन रविशंकर, सचिव आर।मीनाक्षी सुंदरम, यूएनडीपी की प्रतिनिधि इसाबेल सचान, सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ। मनोज कुमार पंत उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

Next Post

निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

नंद गोपाल नंदी Nand Gopal Nandi

बरेली हवाई अड्डे से अगले साल जनवरी माह से उड़ान भरेंगे विमान: नंद गोपाल नंदी

02/12/2020
founder of roti bank died

रोटी बैंक के संस्थापक किशोर कांत तिवारी का कोरोना से निधन

16/04/2021
भारी बारिश

एनडीआरएफ़ की टीमों को प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version