Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं दिखा ईद का चांद, 3 को मनाया जाएगा त्योहार

eid

eid

लखनऊ। सोमवार को रमजान महीने का आखिरी रोजा (Roja) रखा जाएगा और मंगलवार को पूरे देश में ईद उल फितर (Eid) की नमाज पढ़ी जाएगी। रविवार को देश के सभी मौलानाओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि ईद (Eid) का चांद नजर नहीं आया।

मरकजी चांद कमेटी की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर, काज़ी-ए-शहार मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ  ने ऐलान किया है कि आज यानी 29वें रोजे के दिन शव्वाल का चांद नहीं हुआ है। इसलिए कल 30वां रोजा है और देशभर में ईद (Eid) 3 मई को मनाई जाएगी।

जानें कैसे तय होती है ईद की तारीख, कई बार अलग-अलग क्यों मनाया जाता है ये पर्व

ईदगाह लखनऊ में ईद उल फित्र (Eid) की नमाज़ तीन मई को सुबह 10 बजे होगी। तीन मई को ईद (Eid) की नमाज अदा की जायेगी।

प्रमुख मस्जिदों में होगी ईद (Eid) की नमाज का समय

-सुबह 6:30 बजे, मस्जिद अखाड़े वाली, बिल्लौचपुरा

-मस्जिद अबू बक,भोलानाथ कुआं

-सुबह सात बजे, तकवियतुल ईमाना मस्जिद, नादान महल रोड

-सुबह सात बजे, एक मिनारा,अकबरी गेट

-सुबह 7:30 बजे, सिद्दिकिया,हाता भीकम खां

-सुबह 7:30 बजे मस्जिद दरगाह हजरत कासिम शहीद, दिलकुशा गार्डन, कैंट

-सुबह 7: 45 बजे अशर्फियां मस्जिद अशरफ़ विहार कॉलोनी चिनहट

-सुबह आठ बजे, मस्जिद उमर, बिल्लौचपुरा

-सुबह आठ बजे, पीली मस्जिद लाटुश रोड

-सुबह 8:30 बजे, दरगाह शाहमीना शाह मस्जिद, चौक

सुबह 8:30 बजे ईदगाह चिनहट

-सुबह 8:30 बजे, मस्जिद अनस, कच्चा पुल

-सुबह 8:30 बजे, इंदारे वाली मस्जिद, मेंहदीगंज

-सुबह 8:30 बजे, मस्जिद कादिर खां, तालकटोरा

-सुबह 8:30 बजे, हमीदी मस्जिद, एवररेडी

-सुबह नौ बजे,चांद वाली मस्जिद, तालकटोरा

-सुबह 10 बजे, ईदगाह, ऐशबाग

जाने सबसे पहले कब और कहां दिखेगा ईद का चाँद

Exit mobile version