Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जीवित्पुत्रिका व्रत पर कुर्ना में स्नान करने गई आठ लड़कियां डूबी, एक की मौत

Drowning

Drowning

देवरिया। महिलाओं के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत पर कुर्ना में स्नान करने गई लड़कियां डूबने (Drowned) लगी। आसपास के लोगों ने छह को बचा लिया। दो सगी बहनें डूब गई। इसमें एक का शव मिला, जबकि दूसरे की देर शाम तक जिला प्रशासन के सहयोग से तलाश की जाती रही।

महुआडीह थाना क्षेत्र के बरनई गांव की रहने वाली अंकिता देवी पत्नी लालमन यादव जीवित्पुत्रिका व्रत थी। वह परिवार और मोहल्ले की महिलाओं के साथ गांव के बाहर कुर्ना में रविवार की शाम को स्नान करने गई थी। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी अंशिका यादव(12) और राधा यादव (11) भी थी। इसी बीच इन दोनों के अलावा चार किशोरी व दो युवती गहरे पानी में डूबने लगीं। महिलाओं के शोर मचाने पर आस पास मौजूद ग्रामीणों ने कुर्ना में छलांग लगा दी।

लोगों ने अंजली (17) पुत्री रामप्यारे प्रसाद, शिवानी (17) पुत्री कैलाश प्रसाद, अंजली (15) पुत्री स्वर्गीय दशरथ प्रसाद, सोनी (18) पुत्री नन्दलाल गोंड, नेहा (16) और शीतल (18) पुत्रीगण दीनानाथ दीनानाथ को बाहर निकाल लिया, जबकि अंशिका और राधा डूब गई।

काफी प्रयास के बाद लोगों ने अंशिका को गहरे पाने से ढूढ़ कर निकाला लेकिन राधा का पता नहीं चला। अंशिका की स्थिति गंभीर देख परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना महुआडीह पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ग्रामीणों की मदद से राधा की तलाश कर रही थी।

Exit mobile version