Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

40 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आठ तीर्थयात्रियों की मौत

Road Accident

road accident

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में हुए सड़क हादसे में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह तीर्थयात्री एक कार में थे। सबरीमाला के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही यह कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर (Car Falls) गई। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी पुष्टि की है।

कलेक्टर केवी मुरलीधरन के मुताबिक यह हादसा केरल-तमिलनाडु सीमा के नजदीक इडुक्की के कुमिलि में हुआ। यह कार अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version