Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उद्धव को एक और झटका, एकनाथ शिंदे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

Eknath Shinde

Eknath Shinde

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के समर्थन में 164 वोट पड़े। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल नार्वेकर को भी 164 वोट मिले थे।

विश्वासमत के विरोध में 99 वोट पड़े । समाजवादी पार्टी तथा एमआईएम के तीन विधायक इस दौरान तटस्थ रहे। इस तरह एकनाथ शिंदे की सरकार को 65 वोट विपक्ष से अधिक मिले। उन्होंने बहुमत के जादुई आंकड़ों से 20 अधिक वोट प्राप्त किए। विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 288 है। इनमें से एक सदस्य का निधन हो चुका है। दो विधायक जेल में हैं। विश्वास मत के दौरान 266 सदस्य सदन में मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन का कामकाज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू किया। पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एकनाथ शिंदे सरकार के लिए विश्वास मत प्रस्तुत किया। इसके बाद विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी की गई।

कुल्लू बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

मतगणना के बाद अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार के पक्ष में 164 और विपक्ष के समर्थन में 99 मत पड़ने की घोषणा की। देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास मत हासिल करने पर एकनाथ शिंदे को बधाई दी है।

Exit mobile version