Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी हुए कम

Petrol

Petrol

मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde) ने आज राज्य में पेट्रोल (Petrol) और डीजल के दाम सस्ते कर दिए हैं। राज्य में पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए सस्ता करने का ऐलान किया गया है। शिंद सरकार के इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी।

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अधिकारियों से चर्चा होने के बाद पेट्रोल (Petrol)  पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कीमतें कम करने निर्णय आज हमारी सरकार ने लिया है।

उन्होंने कहा कि जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

UAE से लौटे शख्स में दिखे Monkeypox के लक्षण, जानें किस राज्य का है मामला

इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे सभी लोग जो 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए थे, उन्हें महाराष्ट्र सरकार पेंशन देगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला 2018 में लिया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे बंद कर दिया था।

Exit mobile version