Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एकता कपूर ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो

एकता कपूर

एकता कपूर

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है। इस बीच सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से एक्टर के साथ बिताए हुए पलों को याद करते रहते हैं। सुशांत ने टीवी शो किस देश में है मेरा दिल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शो में सुशांत के पहले शॉट का वीडियो शेयर किया है।

सुशांत ने छह महीने में की थी केवल 59 आउटगोइंग कॉल, हुआ नया खुलासा

‘किस देश में है मेरा दिल’ में सुशांत ने प्रीत जुनेजा को रोल प्ले किया था। हर्षद चोपड़ा उनके भाई प्रेम जुनेजा की भूमिका में थे। इस शो में सुशांत की दमदार एंट्री हुई थी। वीडियो में दिखता है कि सुशांत कार के बोनट पर लेटे हुए हैं। उन्होंने जींस और जैकेट पहना हुआ है। इसके बाद वह कार ड्राइव करने लगते हैं। दूसरे शॉट में वह फुटबॉल ग्राउंड पहुंचते हैं, जहां पर हर्षद घायल पड़ा हुआ है। वह उनके हाथ से निकल रहे खून को पोछते हैं और फिर दोनों फुटबॉल खेलना शुरू कर देते हैं। इसके बाद सुशांत गोल मारकर टीम को जिता देते हैं।

इंस्टाग्राम पर एकता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”बहुत लोग मुझसे सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे। यह पहला सीन था, जिसे हमने सुशांत के साथ शूट किया था। टेलीविजन पर किस देश में है मेरा दिल में यह उनका पहला सीन था, जो प्रसारित हुआ था। इसमें वह सेकेंड लीड थे, लेकिन हम जानते थे कि वह बड़ी चीजों के लिए बने हैं और उन्होंने वैसा ही करके दिखाया। उनके लिए ढेर सारा प्यार, शांति और प्रार्थनाएं।”

Exit mobile version