Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नतिनी के साथ दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

arrested

arrested

बलिया में एक कलयुगी दादा द्वारा नतिनी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का घिनौना मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रसड़ा थाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब छह बजे उसकी आठ वर्षीया पुत्री को उसके चाचा रघुवंशी राम पुत्र छांगुर राम अपने घर में बुलाकर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इसके आधार पर पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रसड़ा राजीव सिंह ने मुकदमा दर्ज कर रघुवंशी राम पुत्र छांगुर राम को मिशन जूनियर हाईस्कूल बैजलपुर से गिरफ्तार लिया, जिसे शाम को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version