• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग दंपत्ति ने राम मंदिर के लिए बनाया विश्व का सबसे बड़ा ताला

Writer D by Writer D
13/01/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ दुनियाभर में ताला बनाने के लिए जाना जाता है। यहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति ने पहले ऑर्डर पर 300 किलो का बड़ा ताला बनाया था और अब उससे भी बड़ा 400 किलो का ताला बना डाला। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ताला कहा जा रहा है।

ताले को अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में रखा गया है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग इस विशाल ताले को देखकर हैरान हैं। बुजुर्ग दंपत्ति कहना है कि वो इस ताले को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को भेंट करना चाहते हैं।

अलीगढ़ ज्वालापुरी के रहने वाले सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी रूक्मणी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाया है। जिसकी लंबाई 10 फुट लंबी और चौड़ाई 6 फुट है साथ ही ताले का वजन 400 किलो है। इस ताले को 30 किलो की चाबी से खोला और बंद किया जाता है, इसकी लंबाई  4 फीट है। 1 लाख रुपये की लागत से बने इस ताले को बनाने में 6 महीने का समय लगा, जिस पर रामदरबार की आकृति भी उकेरी गई हैं।

बुजुर्ग कपल ने राम मंदिर के लिए बनाया 10 फुट लंबा ताला

ताला बनाने वाले कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा की पत्नी रुक्मणी देवी शर्मा का कहना है कि उनकी इच्छा थी कि वो राम मंदिर के लिए ताला बनाएं। इसलिए हमने 400 किलो का यह ताला बनाया है। उनके पति हार्ट पेशेंट है, जिसकी वजह से इसे बनाने में ज्यादा वक्त लगा। हम इस ताले को राम मंदिर के लिए भेंट करना चाहते हैं। प्रदर्शनी में लगे ताले को देखकर लोग हमारे साथ सेल्फी ले रहे हैं और हमें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें, यह परिवार पिछले 40 साल से ताला निर्माण के कारोबार से जुड़ा हुआ हैं।

मकान मालिक के भाई ने महिला पर बरसाई गोलियां, मौत

सत्यप्रकाश ने बताया कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव करे जाएंगे। जैसे बाक्स, लीवर, हुड़का को पीतल से तैयार किया जाएगा।  ताले पर स्टील की स्क्रेप सीट लगाई जाएगी, जिससे उस पर जंग न लगे। इसके लिए उन्हें और रुपयों की आवश्यकता है, जिसके लिए वो लोगों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। सत्यप्रकाश 26 जनवरी को दिल्ली में निकलने वाली इस परेड में इस विशाल ताले की झांकी निकालना चाहते हैं।  इसके लिए उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को पत्र भी लिखे हैं। इतना ही नहीं, इस सिलसिले में वो उपमुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं और जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

Tags: aligarh newsram mandirup newsworlds largest lock
Previous Post

मकान मालिक के भाई ने महिला पर बरसाई गोलियां, मौत

Next Post

बीकानेर एक्सप्रेस की 4-5 बोगियां हुईं बेपटरी, कई यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
rail accident

बीकानेर एक्सप्रेस की 4-5 बोगियां हुईं बेपटरी, कई यात्री घायल

यह भी पढ़ें

LG Manoj Sinha

LG मनोज सिन्हा के सलाहकार फारुक खान ने दिया इस्तीफा

20/03/2022
अलवर में किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स Farmers broke barricades in Alwar

अलवर में किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स, तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

31/12/2020
Pravesh Shukla

आदिवासी पर पेशाब करने वाला पूर्व विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार, लगेगा NSA

05/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version