Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बच्चों के विवाद में बुजुर्ग ने दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, दोनों झुलसी

Acid Attack

Acid Attack

बच्चों के विवाद में एक बुजुर्ग ने दो महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गई। उन्हें गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली अंतर्गत कैलाशपुरी मोहल्ले की है। इसी मोहल्ले में रहने वाली महिला शोभा सिंह और एक अन्य महिला पड़ोस के एक मकान के बाहर बैठी थी। तभी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ गुल्ली ने दोनों महिलाओं के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे बुरी तरह दोनों महिलाएं घायल हो गई।

कैलाश पुरी निवासी लवकुश सिंह ने बताया कि पटाखों के विवाद में झगड़ा हुआ था। झगड़ा बच्चों का था इसलिए कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन सनकी स्वभाव के आशुतोष त्रिपाठी ने मेरी मां और पड़ोस की एक महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई।

क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी महिलाओं का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है और इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशुतोष त्रिपाठी की तलाश की जा रही है।

अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

Exit mobile version