Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव आयोग का एलान, 30 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव

नई दिल्ली। देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे। चुनाय आयोग ने आज इस बाबत नोटिस जारी किया। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश-खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है। इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं।

चुनाव आयोग ने की घोषणा

निर्वाचन आयोग ने बयान में कहा कि, आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर गौर करते हुए तीन संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा, नगर हवेली और दमन और दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, डीजल 25 पैसे हुआ महंगा

दो नवंबर को मतगणना

इन सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को चुनाव के बाद दो नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

प.बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव

चुनाव आयोग के इस कार्यक्रम से पहले पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यहां 30 सितंबर को मतदान होना है। इसे ठीक एक महीने बाद तीन संसदीय व 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

Exit mobile version