• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोक सभा चुनाव से पहले चार राज्यों में इन अफसरों के तबादले, चुनाव आयोग ने दिया आदेश

Writer D by Writer D
21/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Election Commission

Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चुनाव आयोग (Election Commission) ने चार राज्यों के गैर-कैडर अधिकारियों, जो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पदों पर तैनात हैं, उनके तबादले के आदेश दिए हैं। जिन राज्यों के अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें गुजरात में छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण इलाकों के एसपी, पंजाब राज्य के पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिले के एसएसपी शामिल हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने इन अधिकारियों के तबादले का दिया आदेश

चुनाव आयोग (Election Commission) ने ओडिशा के ढेंकानाल के जिलाधिकारी, देवगढ़, कटक ग्रामीण इलाके के एसपी के नाम भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं, उनमें पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिले के जिलाधिकारी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने पंजाब में बठिंडा के एसएसपी, असम में सोनितपुर के एसपी का भी तबादला किया है।

छह राज्यों के गृह सचिवों के तबादले का भी दिया था आदेश

इससे पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने 18 मार्च को भी देश के विभिन्न राज्यों के गृह सचिवों का तबादला करने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और पश्चिम बंगाल के डीजीपी का भी तबादला करने का आदेश दिया था। आयोग ने बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों का तबादला करने का भी आदेश दिया था।

आयोग (Election Commission) ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने के आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते ही देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था।

असम को दहलाने की साजिश एसटीएफ़ ने की नाकाम, ISIS का इंडिया चीफ गिरफ्तार

तारीखों के एलान के वक्त चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा था कि वे निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे, ऐसे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों को भी निष्पक्ष चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags: delhi newselection commissionLok Sabha electionlok sabha election 2024National news
Previous Post

सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी से इमोशनल हुई कंगना रनौत, कहा- कहर ढहा रहा है भगवान

Next Post

60 साल की उम्र में गोविंदा ने फिर रचाई शादी, तस्वीरों ने मचाया तहलका

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
Next Post
Govinda

60 साल की उम्र में गोविंदा ने फिर रचाई शादी, तस्वीरों ने मचाया तहलका

यह भी पढ़ें

Property Disputes

प्रॉपर्टि के विवादों हैं परेशान, तो ये उपाय दिलाएंगे मुक्ति

16/09/2024
smriti irani

अमेठी आई स्मृति ईरानी से बेटी ने रोते हुए कहा- अस्पताल में मां से रेप हुआ

13/06/2021
lucknow rain

मूसलाधार बारिश से लखनऊ में बुरा हाल, मंत्रियों के घरों में भी घुसा बारिश का पानी

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version