• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं’, राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का सख्त दिशा-निर्देश

Writer D by Writer D
16/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Election Commission

Rajeev Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission)  प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर दुनिया की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आयोग (Election Commission)  की टीम ने सभी राज्यों में सर्वे कर सारे इंतजाम कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि हमने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में 10।5 लाख वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 55 लाख EVM से वोट डाले जाएंगे।उन्होंने बताया कि देश में करीब 97 करोड़ मतदाता हैं जिनमें इस बार 1।82 करोड़ नये वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। इनमें 85 लाख महिला मतदाता हैं।कुल मतदाताओं में 49।7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं जबकि 47।1 करोड़ महिला मतदाताओं की संख्या है। इनके अलावा 2 लाख 18 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है जबकि 82 लाख 85 साल के ऊपर के मतदाता हैं।

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस ने कहा कि इस बात मतदान को पहले अधिक बेहतर और सुविधासंपन्न बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 85 साल के ऊपर के मतदाताओं को बूथ पर आने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन से पहले सभी मतदाताओं के पास 12-डी फॉर्म भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इस लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी कराना है।

चार चुनौतियों से निपटने के लिए आयोग तैयार

मुख्य चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर हाल में हिंसा को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चार प्रकार की चुनौतियों हैं, मसल्स, मनी, मिस इंफॉर्मेशन और एमसीसी यानी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, इनसे निपटने की व्यवस्था की गई है। राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके के बताया कि चुनाव में धन बल पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी।

राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का सख्त दिशा-निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आज से मतदान तक सोशल मीडिया पर अफवाह या फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान में नफरती भाषण न दें। कैंपेन में धार्मिक, जातीय टीका टिप्पणी ना दें। चुनाव आयोग ने कहा कि भ्रामक विज्ञापन देने से बचें। रेड लाइन का उल्लंघन करने से बचें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल प्रचार अभियान में बच्चों का इस्तेमाल ना करें। स्टार प्रचारकों को गाइडलाइन की कॉपी दें।

16 जून को खत्म हो रहा है 17वीं लोकसभा का कार्यकाल

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2014 को खत्म होने वाला है।उससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाना है। देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 272 सीटों के बहुमत की जरूरत होती है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान हुए थे और 23 मई को परिणामों की घोषणा की गई थी।

Tags: election commissionlok sabha election 2204lok sabha election dates
Previous Post

दोहरीघाट मुक्तिधाम को मिलेगा नया बाईपास मार्ग, एके शर्मा ने किया शिलान्यास

Next Post

Lok Sabha Elections: सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

यह भी पढ़ें

Sawan Friday

सावन शुक्रवार में करें ये फलदायी उपाय, भोलेनाथ संग मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

11/08/2023
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दबंगों ने घरातियों, बारातियो को जमकर पीटा, आधा दर्जन घायल

09/06/2021
Bibek Debroy

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का निधन

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version