Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव, CWC की बैठक में फैसला

cwc meeting

cwc meeting

देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस को 23 जून को स्थायी अध्यक्ष मिल सकता है। दरअसल, कांग्रेस में आंतरिक चुनाव का ऐलान हो गया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 जून को वोटिंग होगी। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव की तिथि का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई, लेकिन दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बना दिया गया था। अभी भी कांग्रेस की कमान सोनिया के हाथों में है।

शुभेंदु अधिकारी बने BJP विधायक दल के नेता, मनोज टिग्गा उपनेता

ऐसे में एक बार फिर वही सवाल दोबारा खड़ा हो रहा है कि क्या राहुल गांधी अभी इस पद को अपनाने के लिए तैयार हैं या नहीं? इससे पहले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी ये मुद्दा उठा था, जब बागी नेताओं ने आंतरिक चुनाव की मांग रख दी थी। अब सबसे बड़ी धर्मसंकट में सोनिया गांधी हैं।

सोनिया गांधी कई बार कांग्रेस अध्यक्ष पद को ना अपनाने की बात कर चुकी हैं, लेकिन जब लोकसभा चुनाव के बाद राहुल ने पद पर ना बने रहने की ठानी तो सोनिया गांधी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। कांग्रेस पार्टी के सामने संकट फिर खड़ा हो रहा है कि वो गांधी परिवार से अलग नेतृत्व को नहीं देख रहा है।

Exit mobile version