Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ में बह गए विद्युत अभियंता, बिजली के गिरे खंभों को ठीक कराने पहुंचा था

Electrical Engineer

Electrical Engineer Pramod Kumar flows in Yamuna

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद के चिलकाना विद्युत उपखंड में तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार (Electrical Engineer Pramod Kumar) एक दुखद हादसे में यमुना नदी में बह गए है।

यमुना नदी (Yamuna River) पार गांव सौंदेबांस और कांसेपुर में अतिवृष्टि के कारण विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी। अपनी टीम के साथ प्रमोद कुमार (Electrical Engineer Pramod Kumar)  विद्युत ठीक कराने के लिए गए थे। नदी में गिर गए खंबो को ठीक कराते समय अवर अभियंता नदी के पानी में चले गए। उसी समय तेज बहाव के चलते अवर अभियंता नदी में बह गए। नदी में कार्य कर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शोर मचाया तथा आसपास के लोगों को एकत्र किया। कर्मचारियों ने जिले के विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गांव टोडरपुर पहुंच गए हैं। नदी का बहाव टोडरपुर की तरफ होने के कारण जेई (Electrical Engineer) को यहां पर तलाश किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। अभी तक जेई का कोई पता नहीं चल पाया है।

नगर पंचायत में बेहतर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें: एके. शर्मा

जेई प्रमोद कुमार मूलरूप से लखनऊ के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। लडकी कक्षा 10 में पढ रही है। लडका कक्षा छः में पढ रहा है। दो वर्ष पहले ही वह सलेमपुर बिजली घर नियक्त हुए थे।

Exit mobile version