Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंद घर में मिला बिजली मिस्त्री का शव, जांच में जुटी पुलिस

The entire family was found dead

The entire family was found dead

आगरा। सिकंदरा थाना के अरतौनी में एक बिजली मिस्त्री का शव (Dead Body) घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरतौनी में आज रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के एक युवक का शव बंद घर में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम विशंभर था और उसकी उम्र करीबन 40 वर्ष थी। विशंभर बिजली मिस्त्री का कार्य करता था। उसके घर में उसके पिता, पत्नी ममता, और चार बच्चे रवि, मुस्कान, शानू, और प्रिंस हैं। विशंभर के पिता चौकीदारी का काम करते हैं।

मामले में परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विशंभर ने एक महीना पूर्व गांव के एक युवक को दो हज़ार रूपये उधार दिए थे। 14 अप्रैल को जब विशंभर ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर विशंभर की पिटाई कर दी। जिस कारण दहशत में आ विशंभर ने अपनी पत्नी और चारों बच्चों को कुछ दिनों के लिए पत्नी के मायके भेज दिया और अपने पिता से भी कुछ दिन तक घर न आने की बात कही।

गांव वालों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गांव में एक शादी थी। जिस कारण से वे विशंभर को बुलाने उसके घर पर गए लेकिन विशंभर ने कोई जवाब नहीं दिया। गांव वालों को किसी दुर्घटना का अंदेशा होने पर दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो वे छत के सहारे अंदर गए। छत से खिड़की से झाकने पर उन्हें विशंभर का शव फर्श पर पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने विशंभर के परिवार और पुलिस को दी।

Exit mobile version