Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथी ने सेल्फी गर्ल को सिखाया ऐसा सबक, जानें कैसे?

elephant teach lesson

वायरल वीडियो

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर निकली हैं। तभी लड़कियों की नजर एक हाथी पर पड़ती है, जिसे किसी ने एक बड़े से गढ्ढे में रखा है। यह देख लड़कियां अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच जाती है। उस समय हाथी पर उन्हें देखकर मिलने की मुद्रा में आ जाता है। मानो वह लोगों से काफी फ्रेंडली है।

https://twitter.com/susantananda3/status/1303674561620094976?s=20

इसके बाद वह सूंड की मदद से लड़कियों से हैंड शेक करने की कोशिश करता है। यह देख लड़कियों भी अपने हाथों को आगे कर हाथी को दोस्ती का पैगाम देती है। तभी एक लड़की इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करना चाहती है। इसके लिए वह अपने मोबाइल का इस्तेमाल करती है। हाथी को लड़की की यह अदा पसंद नहीं आता है।

इसके बाद लड़की जैसे ही मोबाइल से रिकॉर्ड करने की सोचती है कि हाथी अपनी सूंड से ऐसा जोर से धक्का देता है कि वह लड़की अपना संतुलन खो बैठती है। हालांकि, उसके बगल में उसका दोस्त रहता है। इस वजह से ज़मीन पर नहीं गिरती है। फिर भी लड़की को जोर की चोट लगी है। जबकि मोबाइल दूर फिंक जाता है।

उस समय हाथी अपनी सूंड से मोबाइल को नुकसान पहुंचाना चाहता है। इस बारे में लोगों का कहना है कि हाथी के मन में ऐसे लोगों के खिलाफ नफरत हैं जो उसकी आजादी को छीनना चाहता है। हाथी उस जगह को बिल्कुल पसंद नहीं करता है और वह गढ्ढे से निकलना चाहता है। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हो पा रहा है।

Exit mobile version