Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जंगल में हाथी के बच्चे का शव बरामद, मामले की छानबीन शुरू

Elephant's body found

हाथी के बच्चे का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी के बच्चे का शव बरामद किया है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छपराडांड गांव के जंगल से हाथी के बच्चे  का शव मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग को सोमवार को ग्रामीणों से जंगल में हाथी के बच्चे के शव होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद दल को घटनास्थल के रवाना किया गया था तथा शव को बरामद किया गया।

बकरी चराने गये दो किशारो के शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि हाथी के बच्चे  की मौत पहाड़ से लुढ़ककर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद शावक की मौत के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Exit mobile version