Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्विटर पर फिर लौटी ‘नीली चिड़िया’, एलन मस्क ने बदला लोगो

Twitter's blue bird got a new owner

Twitter's blue bird got a new owner

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter का लोगो एक बार फिर बदल गया है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर की कमाल संभालने के बाद से कई बदलाव कर चुके हैं। उन्होंने 4 अप्रैल को ट्विटर के आइकन ‘चिड़िया’ का लोगो हटाकर डॉगी लगा दिया था, लेकिन शुक्रवार, 7 अप्रैल को मस्क ने फिर से ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया लगा दी है।

Twitter के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क ने ट्विटर के लोगो पर अभी जिस डॉगी की तस्वीर को लगाया था, उसे क्रिप्टोकरेंसी ‘Dogecoin’ के लोगो के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ट्विटर पर वापस नीली चिड़िया की तस्वीर लगाने के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। ये बदलाव सिर्फ वेब वर्जन पर किया गया था, ऐप पर नहीं। अब नीली चिड़िया वाला लोगो फिर से वेब और ऐप दोनों पर नजर आ रहा है।

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट

पॉपुलर सोशल मीडिया साइट Twitter को जुलाई, 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी। एलन मस्क ने 27 अक्टूबर, 2022 को 44 बिलियन डॉलर में Twitter को खरीद लिया था। मस्क ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से 50 फीसदी से ज्यादा को नौकरी से निकाल चुके हैं।

Exit mobile version