Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘Please Come Back’, बर्खास्त कर्मचारियों से Elon Musk ने लगाई गुहार

Elon Musk

Elon Musk will leave the post of Twitter CEO

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter की कमान अपने हाथों में लेकर उसमें ऊपर से नीचे तक छंटनी (Layoff) करने के बाद अब शायद अपनी गलती का एहसास होने लगा है। एक रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर ने निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ से वापस काम पर आने की गुहार लगाई है।

ट्विटर की आधी वर्कफोर्स को किया साफ

Twitter में आते ही Elon Musk ने पहले सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी की और फिर एक के बाद एक बड़ी छंटनी करते चले गए। कंपनी के पूरे बोर्ड को ही फायर करने के बाद उन्होंने बीते शुक्रवार को करीब 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इतने बड़े स्तर पर छंटनी के बाद अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है और उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, Elon Musk ने ट्विटर से निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारियों से काम पर वापस करने की अपील की है। कंपनी की ओर से बर्खास्त कर्मचारियों से गुजारिश की गई है कि, ‘Please Come Back’, हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि मस्क ने कितने कर्मचारियों से वापस काम पर आने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ट्विटर में इतने बड़े पैमाने पर छंटनी को लेकर कंपनी की पूर्व बॉस जैक डोर्सी ने भी चिंता जताई थी।

Elon Musk ने बताई थी छंटनी की वजह

ट्विटर के नए बॉस Elon Musk ने बीते शुक्रवार को कर्मचारियों जबरदस्त छंटनी के बाद इसकी बड़ी वजह का ट्वीट के जरिए बताई थी। उन्होंने कहा था, ‘जहां तक ट्विटर के वर्कफोर्स में कमी की बात है तो कंपनी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ट्विटर को रोजाना करीब 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया था कि कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को तीन महीने के सेवरेंस पैकेज का ऑफर दिया गया है, जो कानूनी बाध्यता से 50 फीसदी अधिक है।

Exit mobile version