• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Elon Musk छोड़ेंगे ट्विटर CEO का पद, इस महिला को मिलेगी कंपनी की कमान

Writer D by Writer D
12/05/2023
in Tech/Gadgets
0
Elon Musk

Elon Musk will leave the post of Twitter CEO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया गया है, जो जल्द ही पद संभालेंगी। मस्क ने अभी तक नए सीईओ के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एलन मस्क (Elon Musk) ने कॉमकास्‍ट एनबीसी यूनिवर्सल की एडवारटाइजिंग हेड लिंडा याकारिनो से नौकरी के लिए बातचीत की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया गया है, जो जल्द ही पद संभाल सकती हैं। हालांकि लिंडा की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मस्क  (Elon Musk)ने ट्वीट कर कहा कि यह ऐलान करते हुए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। वह अगले छह हफ्तों में पदभार संभाल लेंगी। इस्तीफे के बाद मेरी भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की होगी।

Elon Musk ने किए थे ये बदलाव

एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले महीने के अंत में ट्वीट कर यूजर्स के लिए एक बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा। उन्होंने कहा था कि अगर यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा।

इससे पहले मस्क  (Elon Musk) ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था। मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं देंगे, उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा। एलॉन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा।

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे। इससे पहले ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा।

Tags: elon musktwittertwitter ceo elon musk
Previous Post

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

हाई कोर्ट ने इमरान खान को दी बड़ी राहत, तोशाखाना केस पर लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Imran Khan

हाई कोर्ट ने इमरान खान को दी बड़ी राहत, तोशाखाना केस पर लगी रोक

यह भी पढ़ें

Building Collapse

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत

28/02/2024
आम्रपाली -निरहुआ

आम्रपाली और निरहुआ के धमाकेदार डांस ने मचाया तहलका, वायरल हुआ वीडियो

18/10/2020
3 arrested for cheating people through digital fraud

डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाले चढ़े STF के हत्थे, 3 अरेस्ट

04/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version