Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रियाद से बेंगलुरु जा रहे विमान की मुंबई में इमर्जेंसी लैंडिंग

मुंबई में इमर्जेंसी लैंडिंग Emergency Landing in Mumbai

मुंबई में इमर्जेंसी लैंडिंग

मुंबई। रियाद से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली ईटी 690 इथियोपियन एयरलाइंस के लिए फुल इमरजेंसी को घोषित किया गया है। हाइड्रोलिक रिसाव के कारण मुंबई भेजा गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतरा। यह जानकारी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने दी है।

मुंबई अग्निशमन विभाग ने बताया कि तीन फायर इंजन, एक बचाव वैन और अन्य आवश्यक वाहन तैनात किया गया है। एक विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के साथ आपातकालीन लैंडिंग के लिए मुंबई हवाई अड्डे से अनुरोध के बाद तैनात किए गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सीएए के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व आईएएस सेंथिल ने थामा कांग्रेस का दामन

हालांकि, लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही है। कुछ ही देर में एयरपोर्ट पर स्थिति भी सामान्य हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान यह खराबी रियाद से उड़ान भरने के बाद आई है या फिर पहले से ही कोई गड़बड़ी थी। इसकी सच्चाई अब जांच में ही सामने आ पाएगी।

Exit mobile version