Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुछ भी मत बोलो… भारत से लौटते वक्त मेलोनी पर भड़क गए इमैनुएल मैक्रों

Emmanuel Macron-Meloni

Emmanuel Macron-Meloni

भारत से लौटते वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Meloni) पर भड़क उठे। मैक्रों ने एक सवाल के जवाब में मेलोनी को हद में रहने की नसीहत दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री कुछ भी बोल रही हैं। यह ठीक नहीं है। किसी दूसरे देश पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें चीजों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। दरअसल, मैक्रों इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की उस टिप्पणी से नाराज थे, जिसमें मेलोनी ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता क्वेंटिन डेरांके की हत्या की निंदा की थी।

द टेलीग्राफ ब्रिटेन के मुताबिक मेलोनी की टिप्पणी को लेकर जब मैक्रों (Emmanuel Macron) से सवाल किया गया तो वे भड़क उठे। उन्होंने मेलोनी को हद में रहने की नसीहत दी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इटली की प्रधानमंत्री खुद के देश में दखल नहीं चाहती है, लेकिन दूसरे देश के मामले में तुरंत टिप्पणी करने आ जाती हैं। यह सही नहीं है।

 क्या है मामला?

फ्रांस पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते एक विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान 23 साल के डेरांके की मौत हो गई। डेरांके एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता था, जो समाजवादी फ्रांस की सरकार का धुर-विरोधी था। डेरांके के करीबियों का कहना है कि उसकी हत्या जानबूझकर की गई है।

करीबियों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के दौरान डेरांके पर 6 लोगों ने हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस हत्या का आरोप सत्ताधारी दल के एक नेता पर लगाया गया है। फ्रांस में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने जांच के दौरान 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version