Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर दे दी जान

suicide

Suicide

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव निवासी विजय सिंह (36) पुत्र रणजीत सिंह लगभग आठ वर्ष से बलिया में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। रविवार को बलिया स्थित आफिस में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रणजीत सिंह के तीन पुत्रों में विजय दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर से स्वजन स्तब्ध हैं। पत्नी बिहार स्थित मायके शादी में गई हुई है। मृतक की मां भी शादी में शामिल होने अपने मायके गई हुई हैं। मृतक के भाई व पिता विजय के मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल के लिए निकल गए। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। वह बहुत हिम्मती है। मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व बिहार में हुई थी। उसे ढाई वर्ष की एक बेटी भी है।

2011 में गया था जेल

लूट व हत्या के प्रयास सहित अन्य कई वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

Exit mobile version