किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो रही है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के कमांडर सैफुल्लाह (Commander Saifullah) को जवानों ने घेर लिया है। दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हो रही है। ठंड के मौसम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी लगातार भारत में घुसपैठ करने का प्रयास करते रहते हैं। बर्फबारी के कारण बॉर्डर पर चौकसी आमतौर पर कम हो जाती है, क्योंकि बेहद खराब मौसम की वजह से पैनी निगाह रख पाना आसान नहीं होता है। लेकिन इस बार सुरक्षबलों ने अपनी रणनीति बदल दी और जोरदार ठंड के बावजूद आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कई आतंकवादियों को एलिमिनेट कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़ शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षाबलों के चंगुल में जैश कमांडर सैफुल्लाह (Jaish Commander Saifullah) फंस गया है। जैश का आतंकवादी आदिल की मौत के बाद से सैफुल्लाह लगातार अपनी जगह बदल रहा था। वह आदिल का साथी भी है।
सुरक्षाबलों और सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है। भारतीय सुरक्षाबल के जवान पिछले कुछ महीने से लगातार सैफुल्लाह की तलाश में थे। जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों और बर्फ से लदी पहाड़ियों में सतत तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। अब जाकर जैश कमांडर सुरक्षाबलों के घेरे में आया है।
