• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर

Writer D by Writer D
22/01/2026
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Naxalites Encounter

Naxalites Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली (Naxalite) को मार गिराया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गए है, लेकिन मरने वालों की सही संख्या के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

कोल्हान डिवीजन के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। ऑपरेशन की देखरेख के लिए सीनियर पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

1 करोड़ के इनामी नक्सली (Naxalite) के मारे जाने की सूचना

माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सल अनल के अलावा 9 से 10 अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की भी खबर। 1 करोड़ का इनामी और माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा को झारखंड सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में सीआरपीएफ के कोबरा जवानों के द्वारा मारे जाने की खबर है।

झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले अनल दा को तीन अन्य उपनाम से भी जाना जाता था। अनल दा को पातीराम मांझी उर्फ पातीराम मरांडी उर्फ रमेश जैसे नामों से माओवादियों द्वारा संबोधित किया जाता है। मुठभेड़ वाली जगह से माओवादियों के कई शव, हथियार, गोला-बारूद और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बरामद की गई हैं।

पिछले कुछ महीनों में चाईबासा और आसपास के इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। जून 2025 में, चाईबासा के टोंटो और गोइलकेरा इलाकों में अलग-अलग मुठभेड़ों में सीनियर कमांडरों सहित चार नक्सलियों को मार गिराया गया था। यह 2026 में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पहली मुठभेड़ है।

Tags: Naxalite
Previous Post

डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद

Next Post

इस शानदार डिश से कई गुना बढ़ जाता है खाने का स्वाद, बनाने में भी आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
Khajoor chutney

इस शानदार डिश से कई गुना बढ़ जाता है खाने का स्वाद, बनाने में भी आसान

यह भी पढ़ें

ukrainian army

अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलते ही यूक्रेनी सेना का तांडव, हर घंटे मारे पुतिन के 55 सैनिक

13/03/2025
guleria

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर गुलेरिया ने खुद लगवाई वैक्सीन

16/01/2021
shashi tharur

सांसद शशि थरूर ने किया था डिनर का आयोजन, पांच महीने पहले पड़ी थी कांग्रेस नेतृत्व को लिखे पत्र की नींव

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version