• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात बदमाश सामा का एनकाउंटर, UP सहित कर्नाटक-तेलंगाना में दर्ज थे 23 से ज्यादा केस

Writer D by Writer D
09/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। समयदीन पर यूपी, कर्नाटक और तेलंगाना सहित तीन राज्यों में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना भवन और बाबरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम भैसानी स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, जहां संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

पांच बदमाश फरार

फायरिंग के दौरान एक बदमाश समयदीन उर्फ सामा को गोली लग गई, जबकि अन्य पांच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश बेहद कुख्यात था और कई राज्यों में अपराध की घटनाओं में शामिल रहा है। समयदीन उर्फ सामा शामली के कांधला का रहने वाला था। वर्तमान में वह कर्नाटक के तुमकुर में रह रहा था और वहां भी कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, समयदीन पर कुल 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से विभिन्न राज्यों की पुलिस की पकड़ से बाहर था। कर्नाटक और तेलंगाना में भी उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके कारण वहां की पुलिस भी उसकी तलाश में थी।

एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि समयदीन, अक्टूबर में कांधला क्षेत्र में हुई उस मुठभेड़ का भी हिस्सा था, जिसमें उसके साथी और एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को पुलिस ने मार गिराया था। उस मुठभेड़ (Encounter) के दौरान समयदीन भागने में सफल रहा था और पंजाब की ओर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि वह अपना लोकेशन बदलता रहा और अलग-अलग राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा।

भारी मात्रा में कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। फायरिंग के दौरान बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं। एसपी के अनुसार, बदमाशों का यह पूरा गिरोह डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे समय रहते पुलिस ने विफल कर दिया। शामली के एसपी एनपी सिंह ने कहा कि पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।

Tags: encountershamli news
Previous Post

मीठे में बनाएं मटर का हलवा, बार-बार होगी बनाने की डिमांड

Next Post

BCCI के नीचे ही चल रहा था महाघोटाला, टीम में जगह के नाम पर बड़ा स्कैम!

Writer D

Writer D

Related Posts

Toll Pass
Business

1 अप्रैल से से महंगा होगा सालाना टोल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

14/03/2026
Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
dahi capsicum
फैशन/शैली

हल्का और चटपटा खाने की इच्छा को पूरी करेगी ये डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

14/03/2026
Foundation
Main Slider

नए घर की नींव में इन चीजों को जरूर रखें, बुरी शक्तियों का प्रभाव होता है कम

14/03/2026
Next Post
BCCI

BCCI के नीचे ही चल रहा था महाघोटाला, टीम में जगह के नाम पर बड़ा स्कैम!

यह भी पढ़ें

Varuthini Ekadashi

इंदिरा एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

10/09/2024
Mahendra Rajbhar

सुभासपा उपाध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- भटक गए हैं ओमप्रकाश राजभर

05/09/2022
arrested

सीरियल किलर भाइयों के दो गुर्गे गिरफ्तार, 350 ग्राम मार्फिन बरामद

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version