• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा भारी, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र सस्पेंड

Writer D by Writer D
09/12/2022
in कर्नाटक, राष्ट्रीय
0
Burqa

Engineering students dance in college wearing burqa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु शहर (Mangaluru) में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बुर्का (Burqa) पहनकर आइटम सॉन्ग पर डांस किया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों स्टूडेंट्स को निलंबित (Suspended) कर दिया है। कॉलेज की ओर से कहा गया है कि स्टूडेंट्स कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्टेज पर चढ़ गए थे, और डांस करने लगे।

जानकारी के अनुसार, मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टेज पर बुर्का ((Burqa)) पहनकर छात्र-छात्राओं ने डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि शहर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसमें कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर स्टेज पर आकर फिल्मी गाने पर डांस किया। इसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस डांस को आपत्तिजनक और अनुचित’ करार दिया।

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच करवाकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य रियो डिसूजा ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिम समुदाय के चारों छात्रों को निलंबित कर दिया है।

‘वोदका छोड़ दें ताकि आपकी बुद्धि ठीक रहे’, खैनी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार

कॉलेज ने बयान जारी कर कहा है कि कॉलेज में आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों ने डांस किया था। इसका वीडियो वायरल हुआ है। परिसर के अंदर ऐसे किसी भी डांस का समर्थन नहीं किया जा सकता, जो विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव के खिलाफ हो।

बुधवार की शाम कॉलेज में हुआ था कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बुधवार की शाम कॉलेज में छात्र संघ के उद्घाटन के दौरान हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कॉलेज की कुछ छात्रों ने मंच पर चढ़कर बुर्का ((Burqa) ) पहनकर डांस किया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजन्स के बीच बहस छिड़ गई। कई लोगों ने कहा कि यह पारंपरिक रूप से मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक का ‘मजाक’ है। बुर्का पहने छात्राओं ने हिंदी फिल्म ‘दबंग-2’ के गाने ‘।।।फेविकोल से’ पर डांस किया था।

Tags: karnataka newsmangalore newsNational news
Previous Post

‘वोदका छोड़ दें ताकि आपकी बुद्धि ठीक रहे’, खैनी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार

Next Post

रेप के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या के दोषी को मौत की सजा, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाया फ़ैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

24/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी बोले- हिमालयी राज्य आपसी सहयोग से बनाएं मजबूत नीति, साझा चुनौतियों पर हो समन्वित रणनीति

24/04/2026
SDRF
राजनीति

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

24/04/2026
Digital Census
राजनीति

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना का पहला चरण 25 अप्रैल से हाेगा शुरू

24/04/2026
CP Radhakrishnan
राजनीति

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

23/04/2026
Next Post
sentenced to death

रेप के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या के दोषी को मौत की सजा, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाया फ़ैसला

यह भी पढ़ें

kisan andolan

किसानों का आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, दिल्ली-NCR में सुरक्षाबलों के 50,000 जवान तैनात

06/02/2021
Dhanteras

धनतेरस पर झाड़ू लाना होता है शुभ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

16/10/2022
Shehnaaz Gill

जॉन अब्राहम के साथ शहनाज गिल इस फिल्म में आएंगी नजर

29/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version