• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदवा के छात्र उर्दू, अरबी के साथ बोलेंगे धुआंधार अंग्रेजी, शुरू होगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Writer D by Writer D
16/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Minority Education Bill 2025

Minority Education Bill 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दारुल उलूम नदवातुल उलमा (Nadwa College) के छात्र अब उर्दू, अरबी के साथ अंग्रेजी में भी बातचीत करेंगे। नदवा अपने छात्रों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने जा रहा है। इससे विदेश में आसानी से रोजगार के अवसर मिलेंगे। ये लोग पश्चिमी मुल्कों में कुरान व हदीस की बारीकियां आसानी से लोगों को समझा सकेंगे।

इस्लामिक शिक्षा के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखने वाले लखनऊ के नदवा (Nadwa College) में हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा थाईलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया, इंडोनेशिया व दक्षिण अफ्रीका सहित कई मुल्कों से छात्र आलिया (इंटर के समकक्ष) से लेकर फाजिल (परास्नातक के समकक्ष) तक की शिक्षा हासिल करने आते हैं। नदवा में छात्रों को कुरान, हदीस, इस्लामिक शिक्षा, अरबी, फारसी, उर्दू के अलावा अंग्रेजी की शिक्षा दी जाती है।

पाठ्यक्रम में अंग्रेजी होने से यह भाषा समझना आसान रहता है, लेकिन अधिकांश छात्र इसे बोलने में असमर्थ रहते हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन इंग्लिश स्पीकिंग के साथ अरबी स्पीकिंग कोर्स भी चलाने जा रहा है।

दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

नदवा (Nadwa College) के सचिव मौलाना जाफर हसनी नदवी ने बताया कि इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो शिफ्ट में चलेगा। शुरुआत में 120 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। नदवा की महादुल आली बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 20-20 छात्रों के बैच की छह कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए छह शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

Whatsapp पर आया धांसू फीचर, अब किसी भी चैट को कर सकेंगे लॉक

कोर्स आठ माह का होगा। इसमें अंग्रेजी में बातचीत के अलावा आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीच, पर्सनालिटी डवलपमेंट, ओपन डिबेट आदि की शिक्षा दी जाएगी। इसी तरह अरबी के लिए अलग से छह शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

नदवा (Nadwa College) के छात्रों की विदेश में मांग

मौलाना जाफर नदवी ने बताया कि यहां के छात्रों की देश के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, थाईलैंड व ऑस्ट्रेलिया के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में और मस्जिदों में इमाम के तौर पर खासी मांग रहती है। लेकिन अंग्रेजी में बातचीत न कर पाने से तमाम छात्र ये अवसर खो देते हैं। इसलिए विशेष तौर पर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया जा रहा है।

Tags: Darul Uloom Nadwatul UlemaEducation Newsenglish speaking courseNadwa College
Previous Post

Whatsapp पर आया धांसू फीचर, अब किसी भी चैट को कर सकेंगे लॉक

Next Post

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
CM Dhami met Narendra Singh Tomar

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

petrol prices increased

उच्च शिक्षण संस्थानों में जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

14/08/2020
All party meeting

विपक्ष को भाया कोरोना प्रबंधन का ‘योगी मॉडल’, जमकर की तारीफ

11/04/2021

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में तीन की मौत, पांच घायल

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version