• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज शाम चार बजे से लखनऊ फोरलेन पर नहीं होगी वाहनों कि एंट्री, जानें डायवर्जन रूट

Writer D by Writer D
12/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow Fourlane

Lucknow Fourlane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बुधवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह तक फोरलेन (Lucknow Fourlane) पर वाहन नहीं चल सकेंगे। उन्हें परिवर्तित मार्ग से आवागमन करना होगा। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को खलीलाबाद से और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को बाराबंकी से मोड़ दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बस्ती जिले से जल भरने के लिए बुधवार को शिवभक्तों का जत्था अयोध्या रवाना होगा। कांवड़ मेले की तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप दे चुका है। 15 जुलाई तेरस पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सावन के तेरस पर बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या के सरयू तट से जल भरते हैं। पैदल चलते हुए जिले के भद्रेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार तेरस 15 जुलाई को है। दो दिन पहले ही यानी 13 जुलाई को कांवड़िये जल भर कर अयोध्या से निकलेंगे। विविध वाहनों से और पैदल नाचते-गाते जाने वाले भक्तों की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।

इस बार जलाभिषेक के लिए अनुमानित पांच लाख कांवड़ यात्रियों के हिसाब से प्रशासनिक मशीनरी प्रबंध करने का दावा कर रही है। प्रशासन के अलावा पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन आदि विभाग के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

फोरलेन पर इस तरह होगा डायवर्जन

गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा।

गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (सरकारी बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।

बागेश्वर बाबा के दरबार में मारपीट, बाउंसरों पर लगा आरोप

आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी।

लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।

शहर में इस तरह होगा डायवर्जन

राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी तरफ से शहर में आने वाले वाहनों को फुटहिया से डायवर्ट कर नेशनल हाईवे से एक किमी आगे मूड़घाट- बड़ेवन चौराहे से कटरा होते हुए शहर के अंदर जाने दिया जाएगा।

पुराना डाकखाना चौराहे पर बैरियर लगाकर बस्ती क्लब की तरफ या कांवड़ियों के रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

अटल प्रेक्षागृह तिराहे पर बैरियर लगाकर कांवड़ियों के समूह वाहनों को पुराना डाकखाना की तरफ आने की मनाही होगी।

शास्त्री चौक कलक्ट्रेट चौराहे पर बैरियर लगाकर रामचंद्र शुक्ल तिराहे की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित होगा। जिनको शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सिविल लाइंस चौराहे पर बैरियर लगाकर चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा।

लालगंज, महुली या संतकबीरनगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइंस से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहा से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा।

सोनूपार चौकी की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी गई है।

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दो मार्गों को आकस्मिक स्थिति के लिए सुरक्षित किया गया है। रोडवेज के पीछे गड़गोड़िया होते हुए कांशीराम आवास के रास्ते डारीडीहा निकलने वाला मार्ग व डारीडीहा से टांगपार होते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाला मार्ग शामिल है। इन मार्गों पर सभी वाहनों का आवागमन वर्जित कर दिया गया है।

Tags: kanwariyasLucknow FourlaneLucknow Newsup news
Previous Post

बागेश्वर बाबा के दरबार में मारपीट, बाउंसरों पर लगा आरोप

Next Post

पानी पुरी का दीवाना हुआ Google, Doodle के साथ बनाया मजेदार गेम

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Pani Puri

पानी पुरी का दीवाना हुआ Google, Doodle के साथ बनाया मजेदार गेम

यह भी पढ़ें

Facial

ऐसे करें चेहरे की मसाज, त्वचा हो जाएगी जवां

06/03/2025
जन्माष्टमी

भगवान कृष्ण से सीखें कैसे जीवन में हो सकते हैं सफल

10/08/2020
Rape

फिर दागदार हुई खाकी! न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची नाबालिग को SHO ने बनाया हवस का शिकार

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version