Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई अर्टिंगा कार, दोस्तों की मौके पर मौत

accident

accident

मथुरा थाना गोवर्धन-बरसाना बाईपास मार्ग पर नगला देविया के समीप लगन सगाई समारोह में भाग लेकर शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बालक सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गोवर्धन-बरसाना बाईपास मार्ग पर शुक्रवार तड़के नगला देविया के समीप नील गाय के सामने आने से अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बंबे के पुलिया से टकरा गई। हादसे में अर्टिगा कार सवार 32 वर्षीय संजू पुत्र बाबू ठाकुर, 22 वर्षीय सागर पुत्र नंदकिशोर निवासी बाग मोहल्ला बरसाना की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 08 वर्षीय देव और 55 वर्षीय सुधर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष के अनुसार, कार सवार युवक शराब के नशे में थे। इससे कार अनियंत्रित होने पर पुलिया से टकराई गी। कार में शराब की बोतल मिली है।

Exit mobile version