Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कृषि कानून के विरोध में रविवार को दिल्ली कूच करेंगे एटा के किसान

farmer protest

farmer protest

अखिल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कृषि कानून के विरोध में रविवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा की है।

अखिल संघर्षी ने शनिवार को यहां कहा कि कल एटा से हजारों किसान दिल्ली कूंच करेंगे। उन्होंने पूरे देश के किसानों से इस कूंच में शामिल होने की अपील की।

यमुना एक्सप्रसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

उन्होंने कहा कि दिल्ली की लड़ाई अब किसान के जीवन मरण का सवाल है। हम सबको इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा। अगर आज चूक गए तो आने वालीं सदियां हमें माफ नहीं करेंगी।

उन्होने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान का किसान मन बना चुका है। ये आन्दोलन आर पार का है जिसमें किसानो की जीत होगी।

Exit mobile version