Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इटावा : शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Love jihad victim raped

Love jihad victim raped

उत्तर प्रदेश की इटावा जिला पुलिस ने जसवतंनगर क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वालो आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर इलाके में कल शाम करीब सात बजे एक महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव के निकट खेत में शौच के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि पहले से खेत में खड़े एक युवक ने उसे जबरन खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पूर्व मंत्री प्रो. किरन पाल सिंह ने छोड़ा सपा का हाथ, भाजपा में हुए शामिल

मां की हालत देखकर बच्ची भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो महिला बेहोशी की हालत में वहां पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस महिला को अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version