Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाख कोशिश के बाद भी दाढ़ी और मूंछ में नहीं हो रही मनचाही ग्रोथ, तो ट्राई करें उपाय

Quick tips to increase beard and mustache

जल्दी दाढ़ी और मूंछ बढ़ाने के उपाय

लाइफ़स्टाइल डेस्क। दाढ़ी ना केवल पुरुषों के चेहरे की रौनक को बढ़ाती है बल्कि उनकी पर्सनॉलिटी की शान होती है। जिस तरह लड़कियां अपने मेकअप के सामान को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस होती हैं ठीक उसी तरह पुरुषों में दाढ़ी का क्रेज बहुत होता है। आजकल तो लड़के क्लीनशेव की जगह हल्की दाढ़ी रखना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि दाढ़ी जितनी घनी वो चाहते हैं उतनी ग्रोथ दाढ़ी में नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जो कि जल्दी दाढ़ी और मूंछ बढ़ाने में कारगर होंगे।

  1. नारियल के तेल में करी पत्तों को डालकर उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाए इस तेल से अपनी दाढ़ी और मूंछ की मसाज करें। ऐसा करने से दाढ़ी और मूंछ की ग्रोथ जल्दी होगी।
  2. आंवले के तेल से अपने चेहरे की रोजाना मसाज करीब 20 मिनट तक करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके अलावा आंवले के तेल में सरसों की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाढ़ी और मूंछ वाले हिस्से में हफ्ते में तीन या चार बार लगाएं।
  3. दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उसे दाढ़ी और मूंछ वाले हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से भी ग्रोथ जल्दी होगी।
  4. प्याज को मिक्सी में पीसकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसे रोजाना सोने से एक दो घंटे पहले दाढ़ी और मूंछ वाले हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से जल्दी ग्रोथ होगी।
  5. 5.यूकेलिप्टस तेल भी दाढ़ी और मूंछ की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर सीधे तौर पर लगाने से खुजली हो सकती है। इसलिए इसे जैतून के तेल में मिक्स करें और दाढ़ी और मूंछ वाली जगह पर लगाकर मसाज करें।
  6. इसके अलावा रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलेगी।
  7. विटामिन बी रोजाना लें। विटामिन बी वन, बी 6 और बी 12 से भी दाढ़ी और मूंछ की ग्रोथ जल्दी होगी।
Exit mobile version