Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली वाले भी पक्का नहीं घूमे होंगे अपने आसपास की इन जगहों पर

Delhi War Cemetery

दिल्ली में घूमें ये जगह

लाइफ़स्टाइल डेस्क। अगर ये सोच रहे हैं कि आप दिल्ली में बरसों से रह रहे हैं और यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। दिल्ली में कुछ जगहें ऐसी हैं जो घूमने के लिहाज से तो बेस्ट हैं लेकिन आप शायद की यहां पर गए हों। दिल्ली में निजामुद्दीन की दरगाह, इंडिया गेट और कुतुबमीनार के अलावा कई सारी ऐसी जगह हैं जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। ये सारी जगहें इतिहास की गवाह है। जानें इतिहास की गवाह और अनोखी कलाकृतियों से भरपूर इन जगहों के बारे में।

सतपुला डैम

दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप कोई सुकून की जगह ढूंढ रहे हैं तो सतपुला डैम आपके लिए बेस्ट प्लेट हो सकता है। जैसा कि नाम से ही लगता है कि ये सात पुलों का एक ब्रिज है जो दिन में जल संचयन के लिए उपयोग किया जाता था। ये जगह घूमने के लिहाज से बेस्ट है। ब्रिज पर बनी कलाकृतियां आपको बहुत अच्छी लगेंगी। ये जगह दिल्ली के मालवीय नगर के खिड़की गांव में स्थित है।

मिर्जा गालिब की हवेली

ऊर्दू शायरी और कविता के अजीम शहंशाह मिर्जा गालिब की एक हवेली है जो हिंदुस्तान के दिल, पुरानी दिल्ली की कासिम जान बल्लीमारान नाम की गली में बसी हुई है। गालिब ने अपनी जिंदगी के कुछ चुनौतीपूर्ण साल इसी हवेली में गुजारे हैं।  गालिब की ये हवेली उनकी शायरी और मुगल सल्तनत के उस दौर की याद दिलाती है जब मुगलिया सल्तनत अपने पतन की ओर बढ़ रहा था। गालिब की इस हवेली को भारतीय पुरातत्व विभाग ने धरोहर घोषित कर दिया।

कैसे पहुंचे यहां तक- चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से आप शाहजहानाबाद तक कैब या फिर ऑटो ले सकते हैं। इसके बाद आगे के लिए पैदल या फर रिक्शे से हवेली तक पहुंच जाएंगे।

जहाज महल

जहाज महल महरौली के दिल्ली में स्थित है। इसे आस-पास से देखने पर इसका प्रतिबिम्ब ऐसे प्रतीत होता है जैसे किसी झील में कोई जहाज चलायमान है। यह महल लोदी राजवंश के दौरान बनाया गया था। इस जल महल का स्ट्रक्टर के अलावा इसकी कलाकृतियां पर्यटन के लिहाज से काफी आकर्षक हैं। जहाज महल मेहरौली के तालाब लेन आम बाग में स्थित है।

Exit mobile version