Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौत भी जुदा नहीं कर सकी बुजुर्ग दंपत्ति को, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

funeral

funeral

बिहार के गया में शादी में सात फेरे लेते समय जिंदगी भर का साथ निभाने के किए गए बुजुर्ग दंपति के वादे को मौत भी जुदा नहीं कर सकी। पति की मौत के एक घंटे के भीतर उनकी पत्नी ने भी अंतिम सांस ले ली। इसके बाद दोनों बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया।

ऐसा नजारा मुश्किल से देखने को मिलता है। दोनों की अर्थी एक साथ उठी। पति और पत्नी को एक साथ चिता पर लिटाया गया। जलेरतलाम के बुजुर्ग दंपति की इस मौत की चर्चा इलाके में है।

बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों की मदद के लिए CBSE ने लॉन्च किया ई-परीक्षा पोर्टल

गुरारू प्रखंड की बरोरह पंचायत के बरोरह  गांव निवासी 75 वर्षीय तुलसी प्रसाद महतो की शुक्रवार को मौत हो गई।

पति की मौत के दो घंटे के भीतर उनकी पत्नी 70वर्षीया राजशीला देवी ने भी अंतिम सांस ली। दोनों शवों को अलग-अलग अर्थी पर घुमाया गया। इसके बाद गांव के ही शमशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों को पुत्र ने मुखाग्नि दी। दोनों की मौत होते ही घर में कोहराम मच गया।

Exit mobile version