Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुरुवार को बन जाएंगे हर बिगड़े काम, बस करना होंगे ये सरल उपाय

Thursday

Lord Vishnu

गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु, साई बाबा और बृहस्पति देव का होता है। बृहस्पति देव को गुरु माना जाता है और उनकी पूजा-अर्चना करने से कुंडली के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। बच्चों को खासतौर से ये पूजा करनी चाहिए क्योंकि बृहस्पति को बुद्धि का कारक माना जाता है और उनकी कृपा से बच्चों की बुद्धि का विकास होता है। हम आपको आज ऐसे दस सरल उपाय बता रहे हैं जिसे अपनाकर आपकी पूजा सफल होगी और आपके हर बिगड़े काम बन जाएंगे।

आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

यदि आप गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार को व्रत जरूर करें।

गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर भगवान विष्णु का ध्यान करें। ध्यान के समय लगातार 7 गुरुवार तक व्रत का संकल्प लेकर व्रत शुरू करें।

गुरुवार को व्रत की पूजा के दौरान कोई भी पीले रंग की वस्तु भगवान विष्णु को अर्पित करें। इन वस्तुओं में पीले फूल, फल और वस्त्र आदि कुछ भी हो सकता है।

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा जरूर करें। पूजा के समय चने की दाल और हल्दी चढ़ाएं।

जब आप व्रत संपन्न कर रहे हो तब बिना नमक वाला भोजन करेंगे तो इसका अधिक फायदा मिलेगा।

गुरुवार के दिन व्रत करने से और दान करने से ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है।

गुरुवार को चने की दाल और केले दान करना अच्छा माना जाता है।

गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और फिर उनकी आरती करें।

यदि आपके परिवार में कोई सदस्य गंभीर रोग से ग्रसित हैं तो उनके नाम से गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे उन्हें निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।

गुरुवार के दिन यदि आप इन सभी उपायों को करेंगे तो इससे धन संबंधी लाभ तो मिलते हैं ही और साथ ही दरिद्रता का भी नाश हो जाता है।

Exit mobile version