Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन में देश का हर नागरिक जुड़कर किसानों का साथ दे: राहुल गांधी

राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश का किसान कृषि विरोधी कानूनों को वापस करने के लिए आंदोलन कर रहा है। इसलिए हर नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए।

मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया

मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।

गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है। इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी कानून खत्म हों। किसान के लिए बोले भारत।

 

Exit mobile version