Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हर रंग कुछ कहता है, जानें वास्तु शास्त्र में किस रंग का होता है क्या मतलब

वास्तु टिप्स

वास्तु टिप्स

लाइफ़स्टाइल डेस्क। वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विभिन्न रंगों के महत्व के बारे में। विभिन्न रंग अलग-अलग चीजों के प्रतीक हैं, साथ ही उनके अलग-अलग प्रयोग भी हैं। इसलिए मैं आपको उन अलग-अलग रंगों के बारे में बता रहा हूं, ताकि आप सही काम के लिये और सही जगह के लिये सही रंग का चुनाव कर सकें।

सबसे पहले बात करते हैं पीले रंग की। पीला रंग गुरुत्व का प्रतीक है। यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है और गठिया रोग में भी यह रंग लाभप्रद है। वहीं हरा रंग शांत प्रवृत्ति और खुशहाली का प्रतीक है। यह रंग हृदय रोग में भी सहायक है। लाल रंग की बात करें तो यह एक उत्तेजक रंग है और लो ब्लैड प्रेशर को ठीक रखने में सहायक है। जबकि गुलाबी रंग शारीरिक कष्टों को कम करता है। कमजोरी और कब्ज में इस रंग को सहायक माना गया है।

Exit mobile version