Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हर एक किसान-मज़दूर सत्याग्रही है, जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा : राहुल गांधी

राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक फिर किसान आंदोलन पर सरकार की जमकर खिंचाई की। राहुल गांधी ने आंदोलनकारी किसानों की तुलना ‘सत्याग्रहियों’ से की है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से अपना हक ले कर रहेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, देश चंपारण जैसी त्रासदी का सामना कर रहा है, तब अंग्रेज कंपनी बहादुर थे और अब पीएम के दोस्त कंपनी बहादुर हैं।

ऑस्ट्रेलिया : टीम इंडिया के खिलाड़यों की खाने की लिस्ट में बीफ वाला बिल Viral

उन्होंने कहा, लेकिन आंदोलनकारी किसान ‘सत्याग्रही’ हैं। वे अपना हक लेंगे। सत्याग्रह सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक विरोध का एक तरीका है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का तरीका अपनाया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण में सत्याग्रह किया था, जब उन्होंने किसानों के मजबूरन इंडिगो खेती करने के खिलाफ आंदोलन किया था।

 

Exit mobile version