• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में हर पुलिसकर्मी का होगा अपना आवास

Writer D by Writer D
25/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Police
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Sarkar) आम जन के साथ-साथ प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को संभाल रहे लाखों पुलिसकर्मियों (UP Police) की बुनियादी आवश्यक्ताओं पर भी ध्यान दे रही है।इसके तहत प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसका अपना आवास प्रदान करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश का गृह विभाग, आवास विभाग और राजस्व विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली 260.02 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई पुलिस (Police) की 144 आवासीय और अनावासीय परियोजनाओं का लोकार्पण किया था.

दी जाएगी वित्तीय मदद

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की इस घोषणा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस के हर कर्मी को उसके अपने आवास की सुविधा मुहैया कराए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए गृह विभाग, आवास विभाग और राजस्व विभाग इसकी रूपरेखा पर कार्य कर रहा है। ये भी देखा जा रहा है कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों को क्या वित्तीय मदद की जा सकती है।

ताकि उन्हें और उनके परिवारीजनों को राहत दिलाई जा सके। मालूम हो कि प्रदेश में पुलिस बल में 4 लाख से ज्यादा जवान कार्यरत हैं जो इसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे बड़ा पुलिस बल बनाता है। योजना के तहत, ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास अपना स्वयं का आवास नहीं है। इसके बाद उन्हें उनकी जरूरतों के अनुसार आवास और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जल्द पूरा होगा बैरक, विवेचना कक्ष का लक्ष्य

अपर मुख्य सचिव ने इसी कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रत्येक कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के लिए बैरक एवं विवेचना कक्ष होना चाहिए। इस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सम्बन्ध में की बैठक

हमारी कोशिश है कि अगले 12 से 18 महीने में इस लक्ष्य को हर हाल में पूरे प्रदेश में हासिल कर लिया जाए। गौरतलब है कि इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की 886.12 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। इनमें पुलिस लाइन में 741 लाख रुपए से बैरक का निर्माण किया गया, जबकि साइबर क्राइम ऑफिस का 134 लाख रुपए से निर्माण कराया गया है।

बिता सकेंगे सुकून के पल

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पुलिस के जवान 8 घंटे से लेकर 20 घंटे तक काम करते हैं। कई बार तो उन्हें छुट्टी तक नहीं मिलती। ऐसे में जब वह काम से थककर घर वापस जाएं तो उन्हें उनके अपने आवास में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने का मौका मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस की बुनियादी आवश्यक्ताओं के प्रति संवेदनशील है और इस दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है कि जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पुलिस बल का आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है और ये बुनियादी आवश्यक्ताओं को पूरा किए बिना संभव नहीं है।

Tags: Lucknow Newsup policeYogi GovernmentYogi News
Previous Post

मुख्य सचिव ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सम्बन्ध में की बैठक

Next Post

अब आधार से लिंक होगा हर पेंशन लाभार्थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar
उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

09/11/2025
Next Post
Pension

अब आधार से लिंक होगा हर पेंशन लाभार्थी

यह भी पढ़ें

Rape

चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म

19/10/2022
AKTU

AKTU 15 अक्टूबर को जारी किया जाएगा यूपीएसईई का रिजल्ट

13/10/2020
Shani

शनि राशि परिवर्तन करने से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, ये जातक रहे अलर्ट

21/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version