Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कॉरिडोर से यूपी के हर छोटे-बड़े उद्योगों का होगा विकास : योगी

सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उत्तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े उद्योग को इस कॉरिडोर से लाभ मिलेगा। प्रदेश का विकास होगा तो देश का भी विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे लैंडलाक्ट राज्य के लिए फ्रेट कॉरिडोर के महत्व को समझ सकते हैं। इसका 75 फीसदी हिस्सा  उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। राज्य में वेस्टर्न और ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन भी है, जो प्रदेश में स्थित औद्योगिक इकाइयों के लिए अधिक लाभकारी होगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित करने का मौका भी मिलेगा।

इस सेक्शन की शुरूआत के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बन रहे प्रोडक्ट को आगे तक पहुंचाया जा सकेगा। योगी ने कहा कि 11 सालों से चली आ रही इस परियोजना में जो गति बीते 5-6 सालों में आई, वह अभूतपूर्व है। इस गति के कारण ही न केवल यह फ्रेट कॉरिडोर अपने समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ेगा, बल्कि इसका लाभ देश के एक बड़े भूभाग को मिलेगा।

जब तक सड़कें अच्छी नहीं होंगी तब तक विकास अधूरा रहेगा : मौर्य

भारतीय रेल कोविड-19 के कालखंड में किस तरह जीवनदायी हो सकती है, यह उस वक्त देखने को मिला जब 40 लाख प्रवासियों को सुरक्षित वढ में पहुंचाने में एक अभूतपूर्व योगदान दिया। इससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भारतीय रेल पर विश्वास बढ़ा है।

कॉरिडार बनने से कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, फतेहपुर, इटावा, फिरोजाबाद, फरुर्खाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आस-पास लगी इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा। नॉर्मल रेल लाइन पर दबाव कम होगा और इससे यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। अनाज और दूसरे सामान समय पर डेस्टिनेशन तक पहुंचाए जा सकेंगे।

Exit mobile version