Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा में बूथ स्तर से बड़े नेता तक सबका बराबर महत्व : दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी वहां के कर्मठ और योग्य शासक रहे है। एक संगठन के व्यक्ति रहे। भारतीय जनता पार्टी गुजरात में हो या बाहर भी हो, सिर्फ परंपरा यही रही है कि यह दायित्वों का परिवर्तन है। कोई इस्तीफे की बात नहीं है।

श्री शर्मा शनिवार को भाजपा के प्रबुद्ब सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे । उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई कोई काम चुनावी उद्देश्य से नहीं करती। अभी हमारे युवा मोर्चा के कार्यक्रम हुए थे। किसान मोर्चा के भी कार्यक्रम हुए थे। हम दूसरे दलों की तरह नहीं है, कि कोरोना आया और घर में बैठ गए। हमने सेवा की है।

उन्होंने कहा कोरोना काल के दौरान जब कोरोना बढ़ रहा था तो घरों में घुस गए लेकिन जब कोरोना खत्म हो गया तो बाहर निकलकर सरकार को घेरने लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तो वैक्सीन को भी बीजेपी की वैक्सीन बता दिया था। वैक्सीन आई और देश को फायदा हुआ है। दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला प्रदेश हमारा है। आज देश प्रतिदिन 12 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाई जा रही है।

प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं : सहगल

हर बूथ पर यूथ का ऐलान के अखिलेश यादव के ट्वीटपर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नारों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे अगर कोई भाजपा की नकल करता है तो करे।। हमारी पार्टी दूसरे दलों की तरह परिवार की पार्टी नहीं है। कांग्रेस, ममता बनर्जी, मायावती और अखिलेश यादव पर परिवारवादी पार्टी हैं जबकि भाजपा कैडर बेस पार्टी है।

यहां बूथ स्तर से बड़े नेता तक का महत्व बराबर होता है। श्री शर्मा ने सपा बसपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सब की मानसिकता एक है। अगर सब मिल भी जाएंगे तो भी भाजपा का विकल्प नहीं बन पाएंगे।

प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, महापौर आशा शर्मा व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Exit mobile version