Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है मैंगो लस्सी

Mango Lassi

Mango Lassi

गर्मियों के मौसम में लस्सी पीने का अलग ही मजा है और अगर आम की लस्सी यानी मैंगो लस्सी मिल जाए तो क्या कहने। आम पौष्टिकता से भरपूर फल है। इसे एनर्जी का पॉवर हाउस भी माना जाता है। मैंगो लस्सी को बड़े हो या बच्चे सभी को पसंद आती है। अगर आप भी मैंगो लस्सी (Mango Lassi) पीना पसंद करते हैं लेकिन इसको पीने के लिए बाजार में जाते है तो हम आपके लिए इसे घर पर बनाने का तरीका लेकर आए है। हम आपको मैंगो लस्सी (Mango Lassi)  बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप स्वादिष्ट मैंगो लस्सी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री (Mango Lassi Ingredients)

आम – 4
दही – 2 कप
चीनी – 5 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
पुदीने के पत्ते – 3-4

मैंगो लस्सी बनाने की विधि (Mango Lassi Method)

– मैंगो लस्सी (Mango Lassi)  बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उसे छीलकर उसका गूदा एक बर्तन में निकाल लें।
– इसके बाद एक बड़े ब्लेंडर में आम का गूदा और दही डाल दें।
– इसमें चीनी और इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
– अब इसमें आवश्यकता अऩुसार पानी डालकर एक चम्मच की मदद से सभी को मिक्स कर दें।
– अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर दें। तीन-चार बार ब्लेंड करने के बाद मिक्सर बंद कर दें।
– अब ब्लेंडर से लस्सी को निकालकर एक अलग बर्तन में डाल दें।
– इसे ठंडा करने के लिए कुछ देर तक फ्रिज में रख दें।
– इसके बाद लस्सी (Mango Lassi) को सर्विंग ग्लास में डाल दें और उस पर पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर दें।
– अब गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी का मजा लें।
– इसे पीने के बाद दिनभर आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी।

Exit mobile version