Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या सबको आना चाहिए, भगवान राम सब के हैं : मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सोमवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।

अयोध्या में मनीष सिसोदिया ने रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले जानकी घाट बड़ा स्थान पहुंचकर संतो  से आशीर्वाद लिया और जानकी घाट के महंत जनमेजय शरण, महंत सुरेश दास ,महंत अवधेश दास, महंत दिलीप दास, महंत पवन दास सहित अन्य संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आप नेता संजय सिंह सहित कई आप नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है। संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी आज भी दुनिया में उससे बढ़िया शासन का रूप नहीं है। दुनिया आज भी रामराज्य से प्रेरणा लेती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या सबको आना चाहिए भगवान राम सब के हैं।

एसटीएफ़ ने बीच सड़क पर एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

बता दें आम आदमी पार्टी यूपी चुनाव के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। इसके लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।

इसके पहले मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर अयोध्या दौरे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज रामलला के दर्शन करने जा रहा हूँ, अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की ख़ुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि ‘राम राज’आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है, प्रभु चरणों में यही विनती है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे।

Exit mobile version