• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए अवधपुरी की सड़कों पर उतरा ‘हिन्दुस्तान’

Writer D by Writer D
11/11/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में योगी सरकार के सातवां दीपोत्सव (Deepotsav) की धूम है। शनिवार सुबह यहां धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्रीराम (Sri Ram) के जीवन पर आधारित झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का भव्य प्रगटीकरण किया। भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं जगह जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई। अयोध्या के पुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।

Deepotsav

अयोध्या ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य

इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में दीपोत्सव (Deepotsav) का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। सबसे अहम बात ये होगी कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि ये दीपोत्सव (Deepotsav) सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यह अयोध्या ही पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा।

Deepotsav

निकाली गईं ये झांकियां

बता दें कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमे सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं।

Deepotsav

इसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

Tags: 7th Deepotsavayodhya newsdeepotsav
Previous Post

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए मची भगदड़, एक पैसेंजर की मौत

Next Post

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

Writer D

Writer D

Related Posts

Startup
उत्तर प्रदेश

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

19/03/2026
Census-2027
उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

19/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Yogi Government
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Next Post
CM Yogi

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

यह भी पढ़ें

आरंगुटान

जब आरंगुटान ने की इंसान की ऐसी नकल, नहीं रोक पाएंगे हंसी

19/07/2020
डॉन अबू सलेम Don Abu Salem

यूपी पुलिस के निशाने पर डॉन अबू सलेम, खंगाल रही है अवैध संपत्तियों का ब्योरा

06/11/2020
CM Dhami

पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है: सीएम धामी

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version