• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कड़ी मेहनत के बाद बॉडी की रिकवरी के लिए जरूर करें एक्सरसाइजेस

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
workouts

एक्सरसाइज

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हेवी एक्सरसाइजेस शुरू करने से पहले वॉर्म अप और खत्म करने के बाद कूल डाउन एक्सरसाइजेस करना बहुत ही जरूरी है वरना इससे इंजुरी हो सकती है साथ ही बॉडी जल्द रिकवर नहीं होती।

बहुत ज्यादा वर्कआउट या मेहनत करने के बाद थकावट महसूस होना नॉर्मल बात है, लेकिन कई बार यह थकावट बॉडी पर काफी बुरा असर डालती है। जरूरी है कि कड़ी मेहनत के बाद बॉडी की रिकवरी के लिए कूल डाउन भी किया जाए। जानिए इसमें काम आने वाली कुछ एक्सरसाइजेस के बारे में…

  1. कैट-काउ पोज

यह एक्सरसाइज आपको रोज के वर्कआउट के बाद जरूर करनी चाहिए, यह रीढ़, गर्दन, कूल्हों, पेट और पीठ के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। साथ ही, यह वर्कआउट के दौरान चोट के खतरे से भी बचाती है। इसे करने के लिए हथेलियों को जमीन पर रखें और घुटनों को जमीन पर टिकाएं, यानि गाय जैसी पोजिशन में आएं। कुछ सेकेंड रूकें, अब पीठ को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें और गर्दन को नीचे की ओर झुकाएं फिर छाती को नीचे की ओर उठाने की कोशिश करें। इस प्रोसेस को करीब 15 से 20 बार करें।

  1. सीटेड ट्विस्ट

यह एक्सरसाइज स्पाइनल और लोअर बैक के लिए काफी अच्छी होती है। इसे करने से दर्द भी खत्म हो जाता है। आप इसे आसानी से जमीन पर बैठकर कर सकते हैं। पैरों को सामने सीधा करके बैठें। दाहिने पैर को बाईं ओर पार करें। जैसे ही आप ऐसा करते हैं, दाहिने घुटने को मोड़ें जिससे दाहिना पैर जमीन पर सपाट रह सके। सीधा बैठें और दाएं हाथ को पीछे रखें। अब सांस लें और बाएं हाथ को उठाएं। सांस धीरे-धीरे छोड़ते हुए दाहिनी जांघ के ऊपर हाथ ले आएं। जितने वक्त तक होल्ड कर सकते हैं, करें और सांस लेते रहें। स्ट्रेच फील करें और फिर साइड बदलें।

  1. लोअर बैक रोटेशनल स्ट्रेच

लोअर बैक पेन खत्म करने और मसल्स फिट रखने के लिए इस एक्सरसाइज को रोज करें। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बाल जमीन पर लेट जाएं। अब घुटनों को ऊपर लाएं और पैरों को फर्श पर सपाट रखें। जब आप कंधों को जमीन से चिपकाए रखते हैं, तो घुटनों को दाईं ओर घुमाएं, कंधों को उठाएं नहीं, थोड़ा रूकें फिर साइड स्विच करें। जितना चाहें, उतने रिपिटीशंस करें।

  1. प्लांक टू स्कॉर्पियन रीच

कंधे, कमर, लोअर बॉडी और पीठ ठीक रखने के लिए रोज यह एक्सरसाइज करें। स्ट्रेट-आर्म प्लांक पोजिशन में आएं। सांस लें और अपने दाहिने घुटने को बाईं कलाई तक, जहां तक आप ले जा सकते हैं, ले जाएं, अब सांस छोड़ें और उस दाहिने पैर को ऊपर और पीछे चलाएं। इस दौरान आपका सिर बाहों के बीच रहना चाहिए। अपनी इच्छा के मुताबिक जब तक इसे करना चाहें, करें। फिर इसे बाएं पैर से दोहराएं।

Tags: after workout exercisecool down exercisescool down workoutseasy workoutsHealthLifestyle and Relationshipno equipment workoutsworkouts
Previous Post

बाल झड़ने से हैं परेशान तो ऐसे करें अंडे और प्याज के रस का इस्तेमाल

Next Post

प्रेग्नेंसी में जच्चा और और बच्चा दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है शरीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Vijay Rupani
Main Slider

लकी नंबर ही विजय रूपाणी के लिए बना ‘काल’ , जानें पूर्व सीएम का 1206 कनेक्शन

13/06/2025
Bhagavad Gita
Main Slider

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा चमत्कार! आग के बीच भी भगवद गीता रही सुरक्षित

13/06/2025
Heat
Main Slider

प्रचंड गर्मी से झुलस रहा यूपी, पारा 44 डिग्री पार

13/06/2025
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

13/06/2025
Ahmedabad plane crash: PM Modi inspects the accident site
Main Slider

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने दुर्घटना स्थल का लिया जायज़ा, सिविल अस्पताल में घायलों का जाना हालचाल

13/06/2025
Next Post
custard apple

प्रेग्नेंसी में जच्चा और और बच्चा दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है शरीफा

यह भी पढ़ें

Swachchta Janadesh Sarvekshan

स्वच्छ प्रदेश के संकल्प के साथ सभी निकायों का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण: एके शर्मा

11/10/2023
UP Police

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

13/11/2022
House Construction

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा ‘जल शुल्क’

17/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version