• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गति पकड़ रहा टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार

Writer D by Writer D
09/12/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, स्वास्थ्य
0
telemedicine

telemedicine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। टेलीमेडिसिन (Telemedicine) सेवाओं के विस्तार पर काम चल रहा है। जिले में अब तक 97 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और 67 एबीबीएस चिकित्सकों की आईडी बन चुकी है। शासन से जिले में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची मांगी गई है ताकि उनकी भी आईडी बनाई जा सके और टेलीमेडिसिन सेवाओं से जोड़ा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. भवतोष शंखधर ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवाएं हर कार्य दिवस में सुबह 9 से 4 बजे तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्ले स्टोर से ई संजीवनी एप डाउनलोड कर घर बैठे इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है, इसके अलावा अपने नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) पर जाकर भी टेली मेडिसिन सेवाओं का नाम ले सकते हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अनुराग भारती ने बताया- वर्तमान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही टेली कंसलटेशन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। एएनएम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठे चिकित्सक और जिला व प्रदेश स्तर पर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक टेलीमेडिसिन सेवाओं से जोड़े जा रहे हैं, ताकि घर बैठकर या फिर नजदीकी एचडब्लूसी जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया जा सके। इससे जिला स्तरीय अस्पतालों पर जहां एक और भीड़ कम होगी वहीं दूसरी ओर लाभार्थी को जिला अस्पताल तक आने जाने से भी मुक्ति मिलेगी। यही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की पूरी परिकल्पना है।

डा. भवतोष शंखधर ने बताया दूरदराज के क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी इकाइयों पर तैनात चिकित्सकों के साथ ही विशेषज्ञ और प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रहे चिकित्सकों की भी लॉगिन आईडी बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजो और भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में स्थापित टेलीमेडिसिन हब से संबद्ध किया गया है। रोगी को बस अपने नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक जाने की जरूरत है, जहां वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाता है और जरूरी परीक्षण कर जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाती है। उसके बाद चिकित्सक/ विशेषज्ञ की सलाह पर औषधियां व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

Tags: ghaziabad newshealth newstelemedicine services
Previous Post

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मंत्रियों का विदेश दौरा शुरू

Next Post

9 दिसम्बर राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
3 planets will transit

9 दिसम्बर राशिफल: जाने कैसा रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

Road Accident

फॉर्च्यूनर से कुचलकर नौ साल के बच्चे की मौत

28/11/2022
sushmita sen

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

15/12/2020
Delhi Government

दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए किया बड़ा ऐलान, 24 घंटे में ही आ गए इतने आवेदन

25/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version