Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया के इन देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के महंगे और सस्ते दाम

दुनिया के इन देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के दाम

दुनिया के इन देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के दाम

कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। इसके लिए घर में इंटरनेट की मौजूदगी एक अनिवार्य चीज़ हो गई है। आइए जानते हैं कि दुनिया में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के सबसे सस्ते दाम कौन से देश में हैं।

दुनिया में सबसे सस्ता सीरिया में है। वहां महज 6.60 डॉलर प्रति महीने में आप ब्रॉडबैंड लगवा सकते हैं। जबकि सबसे महंगे की बात करें तो वो पूर्वी अफ्रीकी देश इरिट्रिया में है। वहां ब्रॉडबैंड इंटरनेट की कीमत 2666.24 डॉलर प्रति महीने है।

बैंक कर्मचारियों की सैलरी में होगी 15 फीसदी की बढ़ोतरी

महंगे ब्रॉडबैंड इंटरनेट वाले देशों में ग्रीनलैंड, तंजानिया, वर्जिन आइलैंड, कतर, यूएई और नाम्बिया जैसे मुल्क भी शामिल हैं। वहां प्रति महीने ब्रॉडबैंड इंटरनेट की कीमत 100 से 200 डॉलर प्रति महीने है।

इन देशो में सऊदी अरब, आइसलैंड, कैमरून, स्विट्ज़रलैंड और जिबूती जैसे देश शामिल हैं। जहां 60 से 100 डॉलर प्रति महीने ब्रॉडबैंड इंटरनेट के दाम हैं।

अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, जापान जैसे देशों में 40 से 60 डॉलर प्रति महीने ब्रॉडबैंड इंटरनेट के दाम है।

यूके, कनाडा, स्वीडन, ब्राजील, ताइवान, श्रीलंका, फ्रांस, बांग्लादेश और चीन जैसे देशों में 20 से 40 डॉलर प्रति महीने ब्रॉडबैंड इंटरनेट के दाम हैं।

पोलैंड, नेपान, ईऱान, भारत, ट्यूनिशिया, ईरान और सीरिया जैसे देशों में 1 से 20 डॉलर प्रति महीने ब्रॉडबैंड इंटरनेट की कीमत है।

 

Exit mobile version